Fri, 07 Aug
Breaking News
CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... | Raipur Accident News : रायपुर में तेज रफ्तार कार ने छात्रा को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा | Baloda Bazar News : बलौदाबाजार की रोहांसी शराब भट्टी में ओवररेट बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड | Awarapan 2 Trailer Out : 19 साल बाद 'शिवम पंडित' बनकर लौटे इमरान हाशमी, ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल | ट्रंप के हेलिकॉप्टर के पास पहुंचा यात्री विमान : बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, हेलिकॉप्टर के बेहद करीब आ गया यात्री विमान; किससे हुई चूक? | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... | Raipur Accident News : रायपुर में तेज रफ्तार कार ने छात्रा को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा | Baloda Bazar News : बलौदाबाजार की रोहांसी शराब भट्टी में ओवररेट बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड | Awarapan 2 Trailer Out : 19 साल बाद 'शिवम पंडित' बनकर लौटे इमरान हाशमी, ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल | ट्रंप के हेलिकॉप्टर के पास पहुंचा यात्री विमान : बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, हेलिकॉप्टर के बेहद करीब आ गया यात्री विमान; किससे हुई चूक? | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... | Raipur Accident News : रायपुर में तेज रफ्तार कार ने छात्रा को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा | Baloda Bazar News : बलौदाबाजार की रोहांसी शराब भट्टी में ओवररेट बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड | Awarapan 2 Trailer Out : 19 साल बाद 'शिवम पंडित' बनकर लौटे इमरान हाशमी, ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल | ट्रंप के हेलिकॉप्टर के पास पहुंचा यात्री विमान : बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, हेलिकॉप्टर के बेहद करीब आ गया यात्री विमान; किससे हुई चूक? |

CWG 2030 : भारत को सौंपा गया कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज, अहमदाबाद करेगा ऐतिहासिक मेजबानी

Simran Mallick / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 35

Share:

ग्लास्गो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के रंगारंग समापन समारोह के साथ भारत के लिए खेल इतिहास का एक नया अध्याय शुरू हो गया। 11 दिनों तक चले भव्य आयोजन के बाद स्कॉटलैंड ने आधिकारिक रूप से कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और बैटन भारत को सौंप दिया। अब वर्ष 2030 में अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स के शताब्दी (100वें वर्ष) संस्करण की मेजबानी करेगा।

इस उपलब्धि के साथ भारत इतिहास रचने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत दूसरा ऐसा देश बनेगा, जो दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने वर्ष 2010 में नई दिल्ली में सफलतापूर्वक इन खेलों का आयोजन किया था।

समापन समारोह में भारत की सांस्कृतिक विरासत ने जीता दिल

ग्लास्गो में आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी में भारत ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और आधुनिक भारत की झलक शानदार प्रस्तुति के माध्यम से दुनिया के सामने रखी। भारतीय कलाकारों की प्रस्तुति ने पूरे स्टेडियम में तालियां बटोरीं।

समारोह के अंत में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय के प्रतिनिधि और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड ने आधिकारिक रूप से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन की घोषणा की। इसके साथ ही खेलों का अगला पड़ाव भारत घोषित किया गया।

भारत को आधिकारिक रूप से सौंपा गया कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज

समापन समारोह में भारत की ओर से स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ध्वजवाहक रहीं। ध्वज हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज पूरे स्टेडियम में सांकेतिक यात्रा के बाद स्कॉटलैंड के प्रतिनिधियों से होते हुए कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे, ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा और अंत में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को सौंपा गया।

इसके साथ ही स्कॉटलैंड से भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से हस्तांतरित कर दी गई।

भारतीय संस्कृति और आधुनिक भारत की झलक

ध्वज हस्तांतरण के बाद पूरा समारोह भारतीय रंग में रंग गया। भारतीय और स्कॉटिश कलाकारों ने संयुक्त सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दोनों देशों की सांस्कृतिक साझेदारी को दर्शाया। भारत ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दुनिया को अहमदाबाद आने का निमंत्रण दिया और शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स के विजन की झलक पेश की।

मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी यादगार रहे। भारतीय दल ने कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

+

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts