Rajeev Sahu / Wed, Jul 8, 2026 / Post views : 48
रायपुर | 7 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों का व्यापक तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फैसले को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार इन्द्रजीत बर्मन को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के CEO पद से हटाकर उप संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नया रायपुर अटल नगर नियुक्त किया गया है। वहीं राजीव कुमार पाण्डेय को भिलाई नगर निगम आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर उप संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारती चन्द्राकर को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड बनाया गया है, जबकि दिनेश कुमार नागा को जिला पंचायत कोरबा से छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। नयनतारा सिंह तोमर को बलरामपुर-रामानुजगंज से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में उप संचालक बनाया गया है।


जिला पंचायतों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। गोकुल राम राठौर को मुंगेली, आशुतोष चतुर्वेदी को बलरामपुर-रामानुजगंज, अभिषेक कुमार गुप्ता को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, ऋषिकेश तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़, विनय कुमार पोयाम को जांजगीर-चांपा तथा योगेन्द्र श्रीवास्तव को कोरिया जिले का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर निगमों में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अरुण कुमार वर्मा को धमतरी नगर निगम आयुक्त, जी.आर. मरकाम को राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त तथा विजयेन्द्र सिंह को चिरमिरी नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वहीं प्रिया गोयल, अतुल विश्वकर्मा और रामप्रसाद आंचला को भी नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन