Rashtriya Seva Johar / Tue, Jul 14, 2026 / Post views : 42
रायपुर।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर की बुलंद आवाज श्री दीपक बैज से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री विमल साहू ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री विमल साहू ने कहा कि दीपक बैज बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की मजबूत और प्रभावशाली आवाज हैं। उन्होंने चित्रकोट और बस्तर की समस्याओं, जनभावनाओं तथा विकास से जुड़े मुद्दों को हमेशा मजबूती के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाया है। उनका संघर्षशील व्यक्तित्व, जुझारूपन, कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें प्रदेश की राजनीति में विशिष्ट पहचान दिलाता है।

श्री साहू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपनी सरलता, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। युवाओं के प्रेरणास्रोत और ‘बस्तर टाइगर’ के रूप में उनकी अलग पहचान है। उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो रहा है।
विमल साहू ने ईश्वर से दीपक बैज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और छत्तीसगढ़ व बस्तर का नाम प्रदेश सहित देशभर में गौरवान्वित करते रहें।
उन्होंने कहा, “आपका नेतृत्व, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर आपको ढेरों शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई।”
Tags :
@ rashtriy Seva jauhar
@ Deepak baij
PCC adhyaksh Chhattisgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन