Fri, 07 Aug
Breaking News
NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | CG Me Bhari Barish Ka Alert : छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट | आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में FIR : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, रायपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन | Cricket News : वैभव सूर्यवंशी को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान, कहा- सचिन से आगे निकल सकते हैं, लेकिन... |

PM Modi Launched Nasha Mukt Yuva Abhiyan : प्रधानमंत्री ने शुरू किया 100 हफ्तों का ‘नशा मुक्त युवा अभियान’, युवाओं से लिया संकल्प

Rashtriya Seva Johar / Tue, Aug 4, 2026 / Post views : 51

Share:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशभर में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनजागरूकता अभियान 100 हफ्तों तक चलेगा और हर रविवार देशभर में नशे के खिलाफ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नशे के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार नशे के कारोबार और नशे की लत के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं और हजारों करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य केवल तस्करी रोकना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना भी है।

युवाओं को बताया ‘अमृत पीढ़ी’

प्रधानमंत्री ने युवाओं को भारत की ‘अमृत पीढ़ी’ बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि देश को युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और प्रतिभा की आवश्यकता है, इसलिए उनका नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों युवाओं ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी इससे दूर रखने का संकल्प लिया है, जिसे अगले 100 हफ्तों में और मजबूत बनाया जाएगा।

परिवारों से की खुलकर संवाद की अपील

प्रधानमंत्री ने माता-पिता और परिवारों से अपील की कि यदि कोई बच्चा नशे की लत का शिकार हो जाए, तो सामाजिक बदनामी के डर से इसे छिपाने के बजाय डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मदद लेकर उसका इलाज कराएं।

उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चों के साथ नियमित और खुला संवाद उन्हें गलत संगत और नशे की लत से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

शिक्षकों और संस्थानों से भी सहयोग की अपील

पीएम मोदी ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक करें और अपने-अपने परिसरों में नशा विरोधी अभियान चलाएं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान से एक करोड़ से अधिक युवा जुड़ चुके हैं। इसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, MY Bharat के स्वयंसेवक और NSS स्वयंसेवक भी ऑनलाइन भागीदारी कर रहे हैं।

योग, ध्यान और पुनर्वास की भूमिका पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि नशे की लत से बाहर निकलने में समाज, परिवार, योग, ध्यान और पुनर्वास केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

100 हफ्तों तक चलेगा जनभागीदारी अभियान

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनाना है। इसके तहत अगले 100 हफ्तों तक देशभर में जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद, शपथ अभियान और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

Tags :

PM Modi Launched Nasha Mukt Yuva Abhiyan

Nasha Mukt Yuva Abhiyan

Nasha Mukt Yuva Abhiyan News

Nasha Mukt Yuva Abhiyan Launched

PM Modi News

PM Modi Latest News

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts