Fri, 07 Aug
Breaking News
भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट | भ्रष्टाचार पर विधानसभा में हंगामा : सदस्यों के बीच तीखी बहस से गरमाया सदन, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर उठाए सवाल | Junior Asia Cup 2026 : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम | : CGPSC 2021 परीक्षा मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ | NEET-UG 2026 : हर राउंड में नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, पहली सीट आवंटन सूची अगस्त के अंत तक आने की संभावना | छत्तीसगढ़ में बनेंगे 1460 गौधाम : गौ-संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल, 42 गौधामों में 5 हजार से अधिक पशुओं को मिल रहा आश्रय | handlooms की विविधता को दुनिया तक पहुंचाएं: PM मोदी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर युवाओं से खास अपील, बोले- GRWM वीडियो बनाकर भारतीय बुनकरों को दें समर्थन | UPI Transaction Charge 2026 : PhonePe, Google Pay पर 2000 रुपये भेजने पर लगेगा चार्ज? वित्त मंत्री ने बताया पूरा सच | CGPSC SI परीक्षा विवाद : अभ्यर्थियों के नाम पर उठे सवाल, आयोग ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान | CG Ration ATM : छत्तीसगढ़ में ATM से मिल रहा राशन का चावल, भिलाई में शुरू हुई अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम सुविधा | Gold Rate Today : सोना ₹1.50 लाख के करीब, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर का ताजा रेट |

Air India flight turbulence : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस से हड़कंप ,उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई बदली

Share:

नई दिल्ली।

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक टर्बुलेंस की स्थिति बन गई। हवा में आए तेज उतार-चढ़ाव के कारण विमान की ऊंचाई में कुछ समय के लिए बदलाव दर्ज किया गया। इस दौरान 10 यात्रियों और चालक दल के 4 सदस्यों को मामूली चोटें आईं।

कुछ मिनट तक महसूस हुए झटके

जानकारी के मुताबिक, विमान जब हवा में अपनी सामान्य उड़ान पर था, उसी दौरान अचानक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। करीब दो से तीन मिनट तक यात्रियों और क्रू को झटके महसूस हुए। स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और करीब 11 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंच गया।

एयरपोर्ट पर तुरंत हुई मेडिकल जांच

लैंडिंग के बाद एअर इंडिया की मेडिकल टीम ने यात्रियों और क्रू सदस्यों की स्थिति का जायजा लिया। जिन 10 यात्रियों और 4 क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें एहतियातन एयरपोर्ट स्थित मेदांता मेडिकल सेंटर ले जाया गया। एयरलाइन के मुताबिक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

एयरलाइन की टीम ने प्रभावित यात्रियों और कर्मचारियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यक जांच की जा रही है।

आखिर टर्बुलेंस क्यों होता है?

टर्बुलेंस को आसान भाषा में हवा में अचानक होने वाला उतार-चढ़ाव कहा जा सकता है। जिस तरह सड़क पर वाहन को गड्ढे या ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरते समय झटका लगता है, उसी तरह हवा के प्रवाह में अचानक बदलाव होने पर विमान में झटके महसूस हो सकते हैं।

आंधी-तूफान, बादलों में तेज हलचल, अलग-अलग गति से चलने वाली हवाओं का मिलना और पहाड़ी क्षेत्रों के ऊपर हवा के बदलते प्रवाह जैसे कई कारण टर्बुलेंस के पीछे हो सकते हैं।

एक स्थिति क्लियर एयर टर्बुलेंस (CAT) की भी होती है। इसमें आसमान साफ होने के बावजूद हवा के प्रवाह में अचानक बदलाव आ सकता है। यही वजह है कि ऐसी स्थिति यात्रियों के लिए अचानक और अप्रत्याशित हो सकती है।

फिलहाल AI2379 में हुई घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एयरलाइन की ओर से मामले में आगे की जानकारी मिलने का इंतजार है।

Tags :

Phuket to Delhi flight

Air india

Flight turbulence

Passengers or crew members Injured

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts