रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन को नए स्वरूप में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेशव्यापी 'बेटा बचाओ अभियान' चलाने की घोषणा की है। रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज में बेटों के प्रति बढ़ती समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर जनजागरूकता फैलाना है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नए तेवर और नए कलेवर के साथ जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएगी। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेशभर में विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन और जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
प्रेस वार्ता में मौजूद नेताओं ने बताया कि 'बेटा बचाओ अभियान' के तहत प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों से संवाद स्थापित कर सामाजिक संतुलन एवं समान अधिकारों को लेकर जागरूक किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि यह अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास होगा।
Tags :
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज पोर्टल
राष्ट्रीय सेवा जोहार
छत्तीसगढ़
अमित जोगी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन