RESHAM SAHU / Sat, Aug 8, 2026 / Post views : 17
खरोरा। सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा की छात्रा आराध्या साहू एवं गरिमा देवांगन ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का शानदार परिचय देते हुए मानव शरीर की आंतरिक संरचना पर आधारित एक आकर्षक शैक्षणिक मॉडल तैयार किया है।
छात्राओं द्वारा तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट में मानव शरीर की बाहरी संरचना के साथ-साथ रक्त संचार तंत्र, मांसपेशी तंत्र, कंकाल तंत्र और पाचन तंत्र सहित शरीर के विभिन्न अंगों एवं तंत्रों को चित्रों और रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
इस मॉडल की खास बात यह है कि इसे केवल चित्र के रूप में नहीं बनाया गया, बल्कि अलग-अलग हिस्सों को क्रमवार तरीके से प्रदर्शित करने की रचनात्मक तकनीक अपनाई गई है। इससे देखने वाले को मानव शरीर के अंदर मौजूद विभिन्न अंगों और उनके आपसी संबंधों को आसानी से समझने में मदद मिलती है।

आराध्या साहू और गरिमा देवांगन के इस प्रयास में विज्ञान विषय के प्रति रुचि, मेहनत, कल्पनाशीलता और सीखने की इच्छा साफ दिखाई देती है। छात्राओं द्वारा तैयार यह मॉडल विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को भी दर्शाता है।
Tags :
राष्ट्रीय सेवा जोहार
छत्तीसगढ़
खरोरा
सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन